दोस्तो आज आपके लिए ले आए है 30 by 45 fit का House Design जो आपके सपनों के घर Dreem House को वास्तव में आपके जीवन में पेश कर देगा। अगर आपके भी पास 30 feet front वाला प्लॉट है तो इस house design को देखने ओर समझने के बाद यह naksha आपका dreem house बन जाएगा। अगर बात करे इसके एरिया की तो इसका कुल क्षेत्रफल 150 sq yard है।
एक बार आप अच्छे से इस नक्शे का अवलोकन कर ले फिर इसकी डिटेल्स आपको बताते है।

◾जैसे ही हम इस घर में entry करते है तो सीधा प्रवेश कर जाते है porch में जिसका साइज 9 फिट x 18 फिट है। इसी parking area में हमने सीढ़ियां भी बनाई है। बाहर front lawn दिया गया है जिसकी width लगभग 6 फिट दी गई है।
◾Front lawn से आप एंट्री कर जाते है सीधा अपने ड्राइंग रूम में जिसका साइज 11 फिट 6 इंच x 14 फिट लिया गया है। इसी कक्ष में बाहर सड़क की ओर खिड़की दी गयी है। जिससे पर्याप्त ventilation आपके रूम में होता है।
◾kitchen को भी पार्किंग एरिया के बराबर में दिया गया है जिसको 7 फिट 6 इंच x 8 फिट 6 इंच रखा गया है। वातानुकूलन के लिए फ्रंट में ही एक खिड़की दी गई है ।
◾Porch से एंट्री करने पर आप पहुंच जाते है 13 फिट x 15 फिट 3 इंच बड़े ही शानदार lobby में इसी लॉबी में आपके रूम, रसोई टॉयलेट आदि की एंट्री दी गई है।
◾पहले शयन कक्ष के बात करे तो साइज 10 फिट 6 इंच x 14 फिट है, इस रूम में एक स्टोर पीछे की ओर कोने में दिया गया है, जो वास्तु के हिसाब से बिल्कुल अपनी जगह व्यवस्थित है।
◾कक्ष 2 जिसका साइज 13 फिट x 12 फिट 9 इंच है, इस रूम में विशेष सुविधा दी गई है जो इस प्रकार है एक बड़ा स्टोर ओर एक बड़ी टॉयलेट अटैच फुल वेंटिलेशन के साथ दिया गया है।
◾लॉबी में एक वॉशिंग एरिया दिया गया है जो ऊपर से ओपन रखा गया है जिससे टॉयलेट और रूम ओर लॉबी में पर्याप्त ventilation हो रहा है ।
🔊पूरे घर में 2 टॉयलेट, 2 स्टोर ओर बड़ी पार्किंग इस घर के डिजाइन को ओर डिजाइन से बेहतर बनाता है।
उम्मीद करता हूं कि आपको यह house plan जरूर पसंद आया होगा।
💵 यह हाउस प्लान आपके लिए बिल्कुल फ्री है। अगर आपको इसमें कोई परिवर्तन करना हो अपनी आवश्यकता के अनुसार तो बेझिझक लिख दीजिए कमेंट बॉक्स में ।
Comments
Post a Comment